देवोलीना भट्टाचार्य जो कि भारतीय टेलीविजन की एक जानी-मानी अभिनेत्री है, जिन्हें ज्यादातर लोग गोपी बहू के नाम से जानते हैं। देवोलीना को ख्याति स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल “साथ निभाना साथिया” से मिली थी। सन 2019 में प्रसारित होने वाले पॉपुलर टीवी शो “बिग बॉस 13” में इस बार देवोलीना भी दिखाई देने वाली है। देवोलीना टेलीविजन की एक महंगी अदाकारा के रूप में जानी जाती हैं।
देवोलीना के बारे में सारी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। देवलीना भट्टाचार्य का जन्म 22 अगस्त 1990 में शिवसागर आसाम में हुआ। इनका जन्म बंगाली परिवार में हुआ था। इनके पिता की मृत्यु हो चुकी है और अब यह अपनी मां और भाई के साथ मुंबई में ही निवास करती हैं। देवलीना की प्रारंभिक शिक्षा गोदुला ब्राउन मेमोरियल इंग्लिश हाई स्कूल आसाम में हुआ।
इन्होने कॉलेज की पढ़ाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी दिल्ली से पूरी की। इन्होने बीकॉम के साथ ज्वेलरी डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है। यह एक भरतनाट्यम डांसर भी हैं। देवोलीना एक टीवी एक्ट्रेस बनने से पहले गीली इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में एक ज्वैलरी डिजाइनर के रूप में काम किया करती थी। इसके बाद देवलीना ने कई प्रकार के प्लेस में काम किया।
इसके बाद इन्होंने “माया” नामक प्ले के लिए एक बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी जीता। देवोलीना एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर है, अपने डांस के शौक को पूरा करने के लिए इन्होंने डांस इंडिया डांस सीजन 2 में हिस्सा भी लिया। जहां से उनके टेलीविजन करियर की शुरुआत हुई। सन 2011 में एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित होने वाले सीरियल “सांवरे सबके सपने प्रीतो” से देवलीना को अपना पहला ब्रेक मिला, इसमें इन्होने बानी का किरदार निभाया, जिसके तुरंत बाद ही सन् 2012 में देवोलीना को स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले फेमस सीरियल साथ निभाना साथिया की लीड एक्ट्रेस गोपी बहू का किरदार निभाने का मौका मिला।
इस रोल के लिए उन्होंने पहली एक्ट्रेस को रिप्लेस किया था। मई 2015 में मीडिया में यह खबर थी कि देवोलीना के, उनकी को-स्टार नवलीन कौर के साथ बिल्कुल भी अच्छे संबंध नहीं थे। दोनों के बीच काफी झगड़े हुआ करते थे। 2016 के बीच मीडिया में यह खबरें थी कि साथ निभाना साथिया के सेट पर भूत प्रेत से संबंधित घटनाएं हो रही हैं और देवोलीना ने इस बात की पुष्टि भी की थी उनका कहना था कि सेट पर असामान्य घटनाएं घट रही हैं जिसका कलाकारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
साथ निभाना साथिया के सेट पर देवलीना का अपने एक और को-स्टार विशाल सिंह के साथ भी झगड़ा चल रहा था। विशाल ने शो में जिगर का किरदार निभाया था। इसके अलावा एक वरिष्ठ अभिनेत्री वंदना विठलानी के साथ भी इनके झगड़ों की खबरें मीडिया में फैली हुई थी, परंतु बाद में यह भी कहा गया था कि देवोलीना ने अपने सारे गिले शिकवे उनसे खत्म कर लिए थे।
अक्टूबर 2016 में देवोलीना ने अभिनेत्री उत्कर्ष नाइक पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने देवलीना के कुत्ते जुगनू को गायब किया है, जिसे काफी ढूंढने के बाद जब वह देवोलीना को नहीं मिला तो उन्होंने PETA में शिकायत भी दर्ज की। दिसंबर 2021 में देवोलीना का नाम मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन राजेश्वर उडानी के मर्डर कैस से भी जुड़ा था, इस संबंध में देवोलीना का स्टेटमेंट पंतनगर पुलिस थाने में जमा भी किए गए थे।
देवोलीना 2019 में बिग बॉस 13 में दिखाई देंगी। यह टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी बहू हैं और बहुओ के बिग बॉस जीतने के चान्स हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं इसलिए देवोलीना भी इस साल बिग बॉस का खिताब जीत सकती हैं। देवोलीना एक अच्छी अदाकारा होने के साथ – साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। आगे जाकर यह अपने इस टेलेंट के कारण इस इंडस्ट्री में काफी अच्छा स्थान बना सकती हैं।
बिग बॉस 15 का सफर काफी अच्छा रहा। उन्होंने उस गेम में काफी लंबा सफर तय किया। लेकिन अपनी चोट के कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा। इस गेम में उन्होंने अपना सबसे बड़ा टारगेट बनाया शमिता शेट्टी को। जिसमें उन्होंने उनके गलत चीजों को हाइलाइट किया। उसके बाद वो शो से बाहर हो गई। देवोलीना भट्टाचार्य की लव लाइफ को लेकर कई बातें सामने आई थी। यहां तक भी कहा जा रहा था कि, वो जल्द ही शादी करने वाली है। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं है। फिलहाल वो अपने करियर पर फोक्स कर रही है। मगर एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि, अगर वो शादी करेंगी तो सबको जरूर बताएगी।