वास्तु शास्त्र: पूजाघर में भूलकर भी ना रखे ये वस्तुएं अन्यथा जीवन पर पड़ने लगेगा बुरा प्रभाव

0
568
HOME Puja
HOME Puja

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में कौन सी चीजें होनी चाहिए और कौन सी चीजें नहीं होनी चाहिए, इसके बारे में जानकारी बताई गई है। हमारे घर का प्रत्येक स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। वास्तु में घर के प्रत्येक का स्थान को लेकर विस्तृत रूप से बताया गया है। हमारे घर की सीढ़ियों से लेकर मुख्य द्वार और बाथरूम से लेकर ड्राइंग रूम तक हर स्थान से जुड़ी अच्छी और बुरी बातों के बारे में वास्तु शास्त्र में जिक्र किया गया है। आप अपने घर के किस स्थान पर क्या रखे और क्या नहीं रखें? यह बहुत महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि हमारे घर में रखी हुई वस्तुएं हमारे घर के वास्तु को प्रभावित करती है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पूजाघर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि कुछ चीजों का पूजाघर में होना अशुभ माना जाता है। इसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। ऐसी कुछ चीजें हैं जो पूजाघर में नहीं रखनी चाहिए अन्यथा इसकी वजह से तनाव का सामना करना पड़ता है। बनते बनते कार्य भी बिगड़ने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं पूजा घर में कौन सी वस्तुएं ना रखें।

पूजाघर में भूलकर भी न रखें ये चीजें

1- अगर आपके घर में किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ, हवन और अनुष्ठान होता है तो उसके बाद बचने वाली पूजा की सामग्री को वापस पूजा घर में रखने की गलती ना करें। अगर आप अपने घर में किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ करवाते हैं तो बेहतर होगा कि सारी सामग्री आप इस्तेमाल कर लीजिए। अगर उसके बाद भी कोई वस्तु बच जाती है तो आप उसको जल में प्रवाहित कर सकते हैं।

2. घर के अंदर पूजाघर में भगवान की पूजा करने के दौरान मंदिर को सजाया जाता है और भगवान को फूल अर्पित किया जाता है परंतु कुछ लोगों की ऐसी आदत होती है कि पूजा में अर्पित किए गए फूल मंदिर के किसी कोने में रख देते हैं परंतु आपकी यह आदत ठीक नहीं है। वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। घर में सूखे फूल रखने से दरिद्रता आती है इसके कारण अकाल मृत्यु, मंगल दोष या फिर विवाह में विलंब जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

3. घर के मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित करके रोजाना सुबह-शाम पूजा की जाती है परंतु घर के पूजा स्थल में ज्यादा बड़ी मूर्तियां स्थापित नहीं करनी चाहिए। यह घर के लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। आप इसके स्थान पर तस्वीरें या फिर छोटी मूर्तियां रख सकते हैं और किसी भी भगवान की एक से अधिक तस्वीर या प्रतिमा नहीं होनी चाहिए।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने पूर्वजों की तस्वीरें अपने घर के पूजा स्थल में नहीं लगानी चाहिए। यह ठीक नहीं माना जाता है। आप अपने पूर्वजों की तस्वीरें मंदिर में लगाने की बजाय आप अपने घर की दक्षिण दीवार पर लगा सकते हैं इससे पितर प्रसन्न होंगे।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में एक से अधिक शंख नहीं रखना चाहिए। आप अपने पूजा घर में सिर्फ एक शंख रखें और उसका रोजाना प्रयोग कीजिए। आपको बता दें कि शंख को भगवान विष्णु जी का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसे रोजाना बदलना ठीक नहीं होता है।

HOME Puja
HOME Puja

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में अगर किसी भी प्रकार का शिवलिंग है तो इसको लेकर भी नियम बताए गए हैं। आप अपने घर के मंदिर में अंगूठे से बड़े आकार का शिवलिंग ना रखें। अगर आप बड़ा शिवलिंग रखना चाहते हैं तो घर के बाहर गमले में स्थापित कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here